Punjab Kesari MP ads

इंदौर में कैफे में बाउंसर से चली गोली, युवक को लगी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना..

Sunday, Sep 01, 2024-01:50 PM (IST)

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक कैफे में बाउंसर के द्वारा गोली चलाने का मामला सामने आया है, यह पूरा मामला एमआईजी थाना क्षेत्र का है, जहां कैफे संचालक हादसे का शिकार हो गया और उसे हाथ और पैर में गोली लग गई। पुलिस ने बाउंसर को गिरफ़्तार कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आपको बता दें यह पूरा मामला इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र के एलआईजी स्थित अमृत तुल्य चाय कैफे का है।

PunjabKesari जहां बाउंसर जीतू राठौर अपनी बंदूक के साथ कैफे में बैठा हुआ था। तभी कैफे संचालक राहुल और एक युवक साथ में बैठा था, तभी बंदूक दिखाने के दौरान बाउंसर से गोली चल गई, जिसमें वहां बैठे कैफे मालिक राहुल को हाथ और पैर में गोली लगी जिस में वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह पूरी घटना कैफे में लगे CCTV कैमरे में क़ैद हो गई।

PunjabKesariवहीं राहुल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया मौक़े पर पहुँची पुलिस ने आरोपी बाउंसर को बंदूक सहित गिरफ़्तार किया है। इस मामले में एसीपी नरेंद्र रावत ने बताया कि घटना सामने आयी है जिसके बाद बाउंसर को पकड़ लिया गया है और इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News