कटनी में युवक की दिनदहाड़े हत्या, हमलावर ने चाकू से किया था वार

2/18/2022 12:37:31 PM

कटनी(संजीव वर्मा): कटनी के सबसे व्यस्तम मार्ग स्टेशन रोड पर कमानिया गेट के पास गुरुवार की दोपहर अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर चाकू से दनादन हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। घायल को जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद हमलावार मौके से फरार हो गए।



घटना के संदर्भ में हासिल जानकारी के अनुसार गायत्री नगर बैलेटघाट निवासी राजेन्द्र शुक्ला का 24 वर्षीय पुत्र शिवम शुक्ला गुरुवार की दोपहर में कमानिया गेट गली से गुजर रहा था तभी अचानक हमलावरों ने उसे देखते हमला कर दिया। युवक कुछ दूर भागा, लेकिन में रोड पर हमलावरों के हाथ चढ़ गया। हमलावरों ने उसके ऊपर चाकू से वार कर लहूलुहान कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, घायल शिवम को जबतक उपचार मिल पाता उसने दम तोड़ दिया था।

घटना की जानकारी लगाने के बाद जिला अस्पताल पहुंचे परिजन व अन्य भारी आक्रोशित नजर आए। तनाव की स्तिथि बनती देख पुलिस ने मामले को शांत कराया। शहर में दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड के बाद पुलिस की सक्रियता पर सवालिया निशान उठा रहे हैं।

meena

This news is Content Writer meena