आपसी रंजिश में युवक की हत्या, बीच बचाओ में आया साथी भी घायल, सभी आरोपी फरार

1/19/2022 11:29:46 AM

इंदौर (सचिन बहरानी): आपसी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। इस सनसनीखेज वारदात में बीच बचाओं में मृतक का एक साथी भी घायल हो गया है। हत्या के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

घटना मल्हारगंज थाना क्षेत्र के कंडिलपुरा की है। यहां साहिल वर्मा और यश पटेल के बीच आपसी रंजिश के चलते साहिल साहदेले नाम के आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर हमला कर दिया। जिसमें साहिल वर्मा और यश पटेल घायल हो गए। दोनों को एमवाय अस्पाताल में भर्ती कराया गया। जहां साहिल वर्मा की मौत हो गई। जबकि यश का इलाज जारी है।घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं घटना के बाद से सभी आरोपी फरार है। जिनकी तलाश जारी है।

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh