Zika Virus: MP में एक ही दिन में सामने 50 मामले, अलर्ट जारी

11/11/2018 11:10:22 AM

भोपाल: मध्य प्रदेश में जीका वायरस अब तेजी से फैल रहा है। लगातार इसके मामले सामने आ रहे हैं। राजधानी भोपाल में 24 मामलों सहित पूरे मध्य प्रदेश में एक ही दिन में 50 मामले सामने आए हैं। एक ही दिन में 50 मामले आमने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने तत्काल पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है। राजधानी भोपाल के अलावा विदिशा, सीहोर और सागर जीका से प्रभावित हैं। सभी जिलों में जीका वायरस को लेकर बुखार के मरीजों और लार्वा का सर्वे किया जा रहा है।


इस दौरान गर्भवती महिलाओं का अलग से सर्वे किया जाता है। भोपाल में किए जा रहे सर्वे में हर दिन करीब 80 गर्भवती महिलाएं मिल रही हैं। शुक्रवार को भी इतनी ही महिलाएं मिली थीं.भारत में राजस्थान सहित कई राज्यों में अब तक जीका वायरस के कई मामले सामने आ चुके हैं। यह वायरस जानलेवा है। यह वायरस गर्भवती महिलाओं के लिए यह बेहद खतरनाक है। भारत सरकार की ओर से भी कहा गया है कि जीका विषाणु से पीड़ित महिलाओं में गर्भधारण के दौरान समस्याएं पैदा होने की संभावना है। राजस्थान, गुजरात और दिल्ली में जीका वायरस के कई मरीज सामने आ चुके हैं. आशंका जताई जा रही है कि यह कुछ और राज्यों में फैल सकता है। जीका वायरस का असर फिलहाल दुनिया के 86 देशों में फैल चुका है।
 

suman

This news is suman