पौने 4 करोड़ की लागत से बना बॉक्स पुल हुआ जर्जर, कौन जिम्मेदार?

7/24/2022 1:14:38 PM

सीहोर (अमित शर्मा): मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chouhan) के विधानसभा क्षेत्र नसरुल्लागंज में भ्रष्टाचार बेलगाम हो रहा है।आलम यहा यह है कि पिछले साल सीप नदी (seep river) पर पुल के निर्माण में 3 करोड़ 74 की लागत से बॉक्स ब्रिज (box bridge) बनाया गया था। लेकिन बारिश में भ्रष्टाचार की परतें खुलती जा रही है। यहां पुल पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। यहां से गुजरने वाले लोग भी जर्जर पुल को लेकर परेशान है। क्योंकि थोड़ी बारिश के बाद ब्रिज के ऊपर पानी आ जाता है। जिसके कारण इंदौर-भोपाल मार्ग (indore- bhopal route) यात्रियों बाधित हो जाता है। वहीं 1 साल में ही ब्रिज खराब होने के कारण यात्री यहां से निकलने में कतराते हैं। 

विवादों में रहा है बॉक्स ब्रिज!   

नसरुल्लागंज से 12 किमी दूरी सीप नदी पर स्थित पुल क्षतिग्रस्त हालात में है। देखा जाए तो बॉक्स ब्रिज शुरू से ही विवादों में रहा है। जिसको लेकर पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा (sajjan singh verma) सहित अन्य कांग्रेस नेताओं (FIR filed congress leader) पर FIR दर्ज है। बॉक्स ब्रिज क्षतिग्रस्त होने पर एसडीएम दिनेश सिंह ने कहा है कि ब्रिज कारपोरेशन के अधिकारी से बात की गई है, उनका कहना है कि वह जल्दी ही इसकी मरम्मत कराएंगे।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News