75 लाख खर्च कर विदा की बेटी, अब ससुराल वाले दहेज में अस्पताल खोलने के लिए मांग रहे 1 करोड़

11/8/2020 6:05:40 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): मध्यप्रदेश के इंदौर में महिला अपराधों में निराकरण के लिए बनाए गए इंदौर के महिला थाने में यूं तो हजारों मुकद्दमें दहेज प्रताड़ना के दर्ज हुए होंगे लेकिन हाल ही में हुए 1 करोड़ रुपए की दहेज प्रताड़ना के मामले में इंदौर में बैठे पुलिस के आला अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। इंदौर के महिला थाने में बीते शनिवार फरियादी महिला ने अपने ससुराल के 3 से अधिक सदस्य शामिल है। जिसमें पति सास और परिवार के अन्य लोगों का नाम शिकायत दर्ज कराई के दहेज प्रताड़ना के नाम पर उससे 1 रुपए की मांग की जा रही है शिकायतकर्ता महिला का ससुराल फरीदाबाद का है। पुलिस के अनुसार बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला को सुनने के बाद अब महिला पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


इंदौर के क्लर्क कालोनी में रहने वाली पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर आवेदन दिया की ससुराल पक्ष द्वारा उससे 1 करोड़ रुपए की मांग बतौर दहेज की जा रही है हॉस्पिटल खोलने के लिए रकम बड़ी होने और महिला के थाने पहुंचने पर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सर्वप्रथम महिला की बात को सुना और देर रात आवेदन के अनुसार महिला के ससुराल पक्ष पर मुकदमा दर्ज किया।



आपको बता दें कि महिला का पति साहिल पीड़ित महिला का देवर और सास ससुर और अन्य के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के मामले में शामिल हैं। साथ ही पीड़ित महिला पेशे से डॉक्टर है और उसका पति भी इसी पेशे में पिछले काफी समय से कार्यरत है। महिला थाना जांच अधिकारी ममता त्रिपाठी ने बताया कि साल 2019 में दोनों ने एक दूसरे को पसंद किया था और बड़े धूम धाम से शादी की गई थी, साथ ही शादी में 75 लाख रुपये खर्च कर बेटी को विदा किया गया था उसके पिता है , लेकिन पीड़ित महिला द्वारा लगाया गया आरोप यह है कि पति द्वारा अस्पताल खोलने के एवज में इतनी बड़ी रकम की मांगी जा रही है माना जा सकता है कि मध्य प्रदेश के इतिहास में यह पहला मामला होगा जब किसी महिला से ससुराल पक्ष ने इतनी बड़ी रकम की दहेज में  की मांग की है गौरतलब है ।

meena

This news is meena