कमाल की तनिष्का ! 13 साल की उम्र में हायर स्टडी की छात्रा, 10 भाषाओं का ज्ञान, और...

2/4/2021 8:14:53 PM

इंदौर (गौरव कंछल): मध्य प्रदेश की 13 साल की तनिष्का सुजीत इस समय राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में है। तनिष्का ने 11 साल की उम्र में 10वीं की कक्षा पास की और 12 साल की उम्र में 12वीं की परीक्षा फर्स्ट डिवीजन में पास की।

5वीं तक की रेगुलर पढ़ाई

तनिष्का ने 5वीं तक रेगुलर पढ़ाई की है। उसके बाद राज्यपाल की विशेष अनुमति से सीधे तनिष्का ने 10वीं और फिर 12वीं की कक्षा पास की। अब जब तनिष्का ने 12वीं पास कर ली है तनिष्का ने 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद यूनिवर्सिटी के सोशल साइंस विभाग में बीए में एडमिशन ली है।

12वीं में लिए 62.8 फीसदी अंक

तनिष्का ने 12वीं की परीक्षा 62.8 फीसदी अंकों से पास की। तनिष्का ने अभी भले ही बीए में एडमिशन लिया है लेकिन वह बीएएलएलबी करने के लिए विशेष अनुमति का इंतजार कर रही है। तनिष्का की माता ने राज्यपाल और प्रदेश के मुख्यमंत्री से अनुमति की अपील की है।

कोरोना से हो गई थी बच्ची के पिता की मौत

पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लेने वाले खतरनाक कोरोना वायरस की वजह से बीते साल जुलाई में तनिष्का के पिता की मौत हो गई थी। इस छोटी सी उम्र में तनिष्का की इतनी बड़ी उपलब्धि के पीछे उनके पिता का बहुत बड़ा हाथ था।  

एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है तनिष्का का नाम

तनिष्का आंखों पर पट्टी बांधकर पढ़ और लिख सकती हैं। इसके लिए उनका नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल है। तनिष्का आंखों पर पट्टी बांधकर रूबिक क्यूब भी सॉल्व कर लेती है।

तनिष्का को है 10 भाषाओं का ज्ञान

इतना ही नहीं तनिष्का बेहद टैलेंटेड है। उन्हें हिंदी, अंग्रेजी के अलावा मलयालम, कन्नड़, तेलुगू, उड़िया, बंगाली, उर्दू समेत 10 भाषाओं का ज्ञान है। खास बात है कि उन्होंने अपनी पढ़ाई घर पर ही रहकर की है। इतनी छोटी उम्र में बीए में एडमिशन मिलने के पीछे उनके पिता का बड़ा हाथ है।

 

 

 

 

shahil sharma

This news is Content Writer shahil sharma