मध्य प्रदेश के डिंडौरी में भीषण सड़क हादसा, पिकअप वाहन पलटा, 14 लोगों की दर्दनाक मौत...

2/29/2024 9:06:13 AM

डिंडौरी। मध्य प्रदेश के डिंडौरी में भीषण सड़क हादसा हुआ है। पिकअप वाहन के पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं। सभी को शाहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतकों में 6 पुरुष और आठ महिलाएं शामिल हैं। हादसा गुरुवार की सुबह 4 बजे हुआ।

बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार लोग एक गोद भराई के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सभी लोग पिकअप वाहन से वापस लौट रहे थे पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में घायलों का शाहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज चल रहा है जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Himansh sharma

This news is Content Editor Himansh sharma