आज भी चलेगा बुलडोजर... राम जुलूस पर पत्थर फेंकने वालों की अब तक 16 मकान और 29 दुकानें तोड़ी! कर्फ्यू रहेगा जारी

4/12/2022 1:09:43 PM

खरगोन(ओम रामनेकर): रामनवमीं जलूस पर पत्थरवाजी और आगजनी के घटना के आरोपियों पर दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रहेगी। अब तक जिला प्रशासन द्वारा 45 अतिक्रमण हटाए गए हैं। इनमें 16 मकान और 29 दुकानों पर बुलडोजर चला है। फिलहाल आज यह कार्रवाई जारी रहेगी। मामले में 84 लोग गिरफ्तार हुए हैं और 11 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।


खरगोन शहर में लगातार दूसरे दिन आज भी कर्फ्यू जारी रहेगा। कलेक्टर अनुग्रहा पी ने आदेश जारी किए हैं कि कक्षा 8 वीं, 9 वीं और महाविद्यालयीन की स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षाएं आज भी स्थगित रहेगी। किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। अब तक जिला प्रशासन द्वारा 45 अतिक्रमण हटाया गया, 16 मकान 29 दुकानों पर बुलडोजर चला है। वहीं 84 लोग गिरफ्तार हुए हैं और 11 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए हैं। आज भी जिला प्रशासन की अतिक्रमण कार्यवाई जारी रहेगी।



बता दें कि रविवार को खरगोन में रामनवमीं शोभायात्रा के दौरान कुछ उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की। इसके बाद शोभायात्रा में भगदड़ मच गई। लोग अपने घरों में दुबक गए। उपद्रवी घरों दुकानों में आग लगा रहे थे पत्थर फेंक रहे थे। इस घटना से 10 पुलिसकर्मी और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इसके बाद शिवराज सरकार ने उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

meena

This news is Content Writer meena