पत्नी के Character पर शक करता था पति! 18 महीने के बेटे का DNA टेस्ट करवाने को कहा, तो मां ने बेटे को मार डाला

4/6/2022 2:30:50 PM

अनूपपुर: एक कलयुगी मां ने अपने 18 महीने के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। महिला का पति उस पर चरित्र संदेह करता था। पति को शक था कि यह उसका बेटा नहीं है। इस वजह से घर में आए दिन विवाद रहता था। पति ने बच्चे का डीएनए टेस्ट कराने की धमकी दी थी। रोज के कलेश से तंग आकर मां ने बच्चे को ही मार डाला। पुलिस ने मां को बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

PunjabKesari

दिल को दहला देने वाली घटना मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की है जहां बिजुरी थाना क्षेत्र की माइनस कॉलोनी में रहने वाली पुष्पा ने अपने 18 महीने के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। पुष्पा के पति संजीत कुमार को शक था कि यह बच्चा उसका नहीं किसी और का है। इस बात पर दोनों में कलेश रहता था। घटना वाली रात भी इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ। इसके बाद महिला ने रात 12 बजे बेटे अविनाश की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पुष्पा देवी पर हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

बच्चे को अपना नहीं मानता था पिता..
मृत बच्चे के दादा हरिहर पंडित ने बताया कि उसके बेटे और बहू में आए दिन पोते को लेकर विवाद रहता था। बेटा संजीत पोते अविनाश को अपना बेटा नहीं मानता था और DNA टेस्ट करने की बात कहता था। इससे बचने के लिए बहू ने पोते की गला दबाकर हत्या कर दी।

PunjabKesari

पिता बोला पत्नी ने गुस्से में बच्चे को मार डाला
वहीं संजीत कुमार का कहना है कि घटना वाली रात हम दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद पत्नी ने गुस्से में बच्चे का गला दबा दिया। पहले बच्चे के रोने की आवाज आई। फिर अचानक अविनाश चुप हो गया। मैंने देखा तो उसमें कोई हलचल नहीं थी और मुंह से खून निकल रहा था। हम लोग बच्चे को लेकर स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News