युवक के शरीर में निकल आई 2 फीट लंबी पूंछ! कोई मान रहा भगवान हनुमान का अवतार, तो कोई कह रहा बीमारी

2023-07-09T13:28:26.44

बड़वानी (संदीप कुशवाहा): बड़वानी के रहने वाले सुरेश इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। वजह है इनकी पूंछ.. जी हां.. कोई इसे सिर्फ पूंछ कहता है तो कोई सुरेश को कहता है हनुमान का स्वरूप.. सुरेश की पीठ पर 2 फीट लगभग बालों का गुच्छा है। जिसके चलते उसे उठने बैठने में परेशानी होती है। लेकिन आस पड़ोस के लोग अब उन्हें देखने आ रहे हैं।

बड़वानी जिले के सेंधवा में रहने वाले 14 साल के सुरेश अपनी एक अलग पहचान के लिए जाने जा रहे हैं। दरअसल सुरेश की पीठ पर कमर के ऊपर बालों का गुच्छा है। जो करीब 2 फिट लम्बा है। जिसे लोग और उसके परिजन पुंछ मानते हैं, पीठ पर पूंछ के चलते कई लोग सुरेश का मजाक उड़ाते हैं, तो कई लोग उसे हनुमान का रूप मानते हैं। जिसके चलते लोग उससे मिलने भी आते हैं। लोग यह भी कहते हैं, कि लड़का पूरी तरह नॉर्मल है। लेकिन जिसे भी जानकारी है वह उससे मिलने जरूर आता है।

वहीं जब इस मामले को लेकर सिविल अस्पताल के CBMO से बात की गई .. तो उन्होंने कहा कि यह एक बीमारी है। जो एस्पिना बायबिना अकोल्ट जो तंत्रिका तंत्र से संबंधित रहता है। यह एक प्रकार का अनुवांशिक रोग होता है।

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari