बंगले में शराब पार्टी कर रहे थे लड़के-लड़कियां, पुलिस रेड पड़ते ही मची अफरा तफरी

8/25/2020 3:31:13 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): कनाड़िया थाना क्षेत्र की पॉश कालोनी में पुलिस द्वारा की गई रेड में 15-20 लड़के लड़कियों को पकड़ा। पुलिस ने यह कार्रवाई स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद की। सभी लड़के लड़कियां बंगले पर देर रात पार्टी कर रहे थे। मामला कनाड़िया थाना क्षेत्र के एम्पायर स्टेट पर महेश अग्रवाल का बंगाल है। जिसमें देर रात कुछ लड़के लडकियां शराब पार्टी कर रहे थे। रहवासियों की शिकायत पर मौके पर पहुंची कनाड़िया पुलिस ने पार्टी बंद करवाकर इन्हें पकड़ा।


रहवासियों के अनुसार, इस बंगले का मालिक महेश नाम का शख्स है जो ऑनलाइन बुकिंग करता है। यहां काम करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह चार-पांच साल से काम कर रहा है। मकान मालिक मुंबई में रहते हैं। पूरी बुकिंग ऑनलाइन होती है। लोग आते हैं, पार्टी करते हैं। इस सप्ताह में ही दो बार पार्टी हो की गई थी।


मामले की जानकारी देते हुए टीआई कनाड़िया ने बताया कि जन्मदिन की पार्टी पर सभी लोग आए थे । फिलहाल जांच पड़ताल की जा रहा है। पुलिस ने लड़कियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें समझाइस देकर छोड़ा गया है वही लड़कों से पूछताछ की जा रही है । वही बंगले के मालिक के बारे में भी जांच पड़ताल कर रही है।

meena

This news is meena