जिस्मफरोशी के बड़े धंधे का भंडाफोड़, होटल में आपत्तिजनक हालत में पकड़े 3 लड़के 3 लड़कियां

Friday, Sep 18, 2020-06:45 PM (IST)

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ पुलिस ने रायपुर जिले में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सारंगढ़ थाना इलाके में छापेमारी में भारत माता चौक स्थित प्रिंस लॉज में आपत्तिजनक हालत में 3 लड़के और 3 लड़कियों को पकड़ा। मामले में पुलिस ने लॉज के मालिक समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रिंस लॉज में बाहर से लड़कियों को बुलाकर जिस्मफरोशी का धंधा कराया जा रहा है। आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से खुद ग्राहक बनकर लॉज में पहुंचे। छापेमारी में मौके से 6 लड़के-लड़कियों को पकड़ा। साथ ही कमरे से बीयर और आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि प्रिंस लॉज का मालिक संतोष केशरवानी पहले भी पीटा एक्ट के तहत जेल जा चुका है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News