राम मंदिर के लिए 4 साल की आकृति ने तोड़ दिया गुल्लक, बोली- बूंद-बूंद से घड़ा भरता है

2/10/2021 4:09:33 PM

छतरपुर(राजेश चौरसिया): अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनाने का कारवां धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। राम मंदिर निर्माण के लिए देश भर से निधि समर्पण अभियान के तहत चंदा इक्ट्ठा किया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए देश भर से राम भक्त दान कर रहे हैं। इसी कड़ी में छतरपुर जिले के नौगांव में बड़ों के साथ बच्चों में भी उत्साह देखने को मिल रहा हैं।

PunjabKesari
 

नौगांव नगर के वार्ड नंबर 9 न्यू कॉलोनी निवासी 4 साल की आकृति अर्जरिया ने मंगलवार को अपने जन्मदिन पर गुल्लक फोड़कर 2726 जमा की गई राशि को राम मंदिर निर्माण के लिए भेंट की है। साथ ही उनके मातापिता ने 2400 सहित कुल 5126 रुपए की सहयोग राशि भेंट की जिसे संघ के स्वयंसेवकों ने समर्पण निधि स्वीकार की।

PunjabKesari

आकृति के पिता अरविंद अरजरिया समाजसेवी और मां नेहा अरजरिया गृहणी है। 4 साल की मासूम बच्ची आकृति अरजरिया का मानना है कि बूंद-बूंद से घड़ा भरता है। छोटी-छोटी राशि एकत्रित होने से अच्छा धन संग्रह होगा और भगवान श्रीराम का भव्‍य मंदिर बनेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News