मोदी की नई फौज में MP के 5 मंत्री, जाने किसे मिला कौन सा मंत्रालय

5/31/2019 3:05:27 PM

भोपाल: मोदी सरकार पार्ट-2 में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व बरकरार रहा है। प्रदेश के 5 सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर, थावर चंद गहलोत, प्रह्लाद पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते, धर्मेन्द्र प्रधान मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं। तोमर मुरैना, प्रह्लाद दमोह और फग्गन सिंह कुलस्ते मंडला से सांसद हैं। थावरचंद गहलोत और धर्मेन्द्र प्रधान राज्य सभा से सांसद हैं।



मोदी कैबिनेट की आज हुई पहली बैठक में सांसदों को विभाग सौंपे गए जिनमें प्रदेश के पांच सासंदो नरेंद्र सिंह तोमर को कृषि मंत्रालय, थावर सिंह गहलोत को सामाजिक न्याय मंत्री व धर्मेन्द्र प्रधान को पेट्रोलियम एंव प्राकृतिक गैस एंव इस्पात मंत्रालय, प्रह्लाद पटेल को पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय, एंव फग्गन सिंह कुलस्ते को राज्य इस्पात मंत्रालय सौंपा गया।



बता दें कि, नरेन्द्र सिंह तोमर पिछली मोदी सरकार में भी कैबिनेट मंत्री थे। वो मोदी के 5 सबसे खास मंत्रियों में गिने जाते हैं। पिछली सरकार में उन्हें इस्पात और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय दिए गए थे। तोमर इस बार मुरैना से चुनकर संसद में पहुंचे है। मध्य प्रदेश में छात्र राजनीति से अपने सफर की शुरुआत करने वाले तोमर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देख।वो मध्य प्रदेश में मंत्री पद से लेकर संगठन तक की कमान संभाल चुके हैं।



वहीं,थावर चंद गहलोत उत्तराखंड के प्रभारी भी हैं और साथ ही पिछले राष्ट्रपति चुनाव में भी राष्ट्रपति पद के प्रमुख दावेदारों में से एक थे। गहलोत मोदी के पिछले मंत्रिमंडल में भी सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री रह चुके हैं। वे नरेंद्र मोदी के काफी करीबी माने जाते हैं। 

मोदी सरकार 2 में मध्यप्रदेश के तीसरे केद्रिय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान मध्य प्रदेश कोटे से राज्य सभा सांसद हैं। मोदी पार्ट 2 में उन्हें पेट्रोलियम एंव प्राकृतिक गैस एंव इस्पात मंत्रालय का पदभार सौंपा गया।



मध्य प्रदेश के दमोह से सांसद प्रह्लाद पटेल देश के नये संस्कृति और पर्यटन मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) होंगे। वो अपने पूर्ववर्ती महेश शर्मा की जगह लेंगे। मोदी सरकार पार्ट-1 में शर्मा पर्यटन और संस्कृति मंत्री थे।



वहीं, फग्गन सिंह कुलस्ते को राज्य इस्पात मंत्री घोषित किया गया।
गौरतलब है कि, मोदी सरकार 2 में कुल 57 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें 24 कैबिनेट मंत्री, 25 राज्य मंत्री और 9 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शामिल हैं। शपथ लेने वाले 20 चेहरे मोदी सरकार में पहली बार मंत्री बनाए गए हैं। जिनमें अमित शाह व एस जयशंकर की एंट्री नई है।
वहीं, मंत्रिमंडल में एक बड़ा बदलाव भी हुआ है जिसमें अमित शाह को गृह मंत्री व राजनाथ को रक्षा मंत्री, रविशंकर प्रसाद को कानून मंत्रालय विभाग मिला। 
 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR