Punjab Kesari MP ads

भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल, 10 की हालत गंभीर

Saturday, Nov 07, 2020-12:28 PM (IST)

सिंगरौली(अनिल सिंह): सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे परिवार का 407 वाहन अनियत्रिंत होकर पलट गया जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीक के अस्पताल भर्ती कराया गया है जिनमें से 10 की हालत गंभीर बनी हुई है।

PunjabKesari

सरई थाना पुलिस के अनुसार, हादसा देर रात बहरा गांव के पास हुआ। हालांकि अभी तक हादसे के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News