बच्चे होने के बाद ससुराल को लूटती है ये लुटेरी दुल्हन, 5 राज्यों की पुलिस को है इसकी तलाश (Video)

Saturday, Mar 13, 2021-01:45 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): एक के बाद एक 4 शादी करके और शादी का सामान लेकर रफू चक्कर होने वाली लुटेरी दुल्हन के मामले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। इंदौर की महिला थाना पुलिस ने लुटेरी दुल्हन के मौसा मौसी को गिरफ्तार किया है जबकि दुल्हन अभी भी फरार है। लुटेरी दुल्हन अब तक 5 राज्यों में चार झूठी शादी कर चुकी है। लुटेरी दुल्हन का शिकार हुए राजस्थान के रहने वाले एक व्यक्ति ने डाक के माध्यम से पुलिस को शिकायत की थी। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दो लोगों को रफ्तार किया है।

PunjabKesari

कहते है डॉन को ढूंढना आसान ही नहीं बल्कि ना मुमकिन है यह फिल्मी डॉयलॉग तब सही साबित किया लुटेरी दुल्हन ने जिसकी तलाश पांच राज्यों की पुलिस कर रही है। दरअसल, इंदौर महिला थाना पुलिस ने राजस्थान के पाली जिले में रहने वाले उम्मेद सिंह की शिकायत पर आरोपी महिला लक्ष्मीबाई उसके मौसा राजू सनोरिया और मौसी कमला बाई सनोरिया के खिलाफ झूठ बोलकर शादी करने व धोखाधड़ी करने का केस दर्ज किया है।

PunjabKesari

फरियादी उम्मेद सिंह ने बताया कि 7 अप्रैल 2016  को लक्ष्मीबाई निवासी गोरी नगर से उसने बिजासन माता मंदिर में शादी की थी। शादी के बाद उसके एक तीन साल और एक डेढ़ साल की बेटी है। वही फरयादी तमिलनाडु में काम करता है। दूसरी बेटी को पत्नी लक्ष्मी जन्म देने वाली थी, तभी उसकी मौसी कमलाबाई और मौसा राजू ने उसकी डिलीवरी के लिए अहमदाबाद बुला लिया। यहां दूसरी बच्ची को जन्म देने के बाद मुझसे रुपयों की मांग करने लगी। मैंने शादी के बाद से सास-ससुर के खाते में 6 लाख जमा करवा रखे हैं। इसके बावजूद वह मेरी दोनों बेटियों को छोड़कर चली गई। कुछ दिन ससुराल में रहने का बोलकर लक्ष्मी(लुटेरी दुल्हन) वापस नहीं आई। काफी दिन बीतने पर पत्नी नहीं आई तो उसे लेने माता-पिता से बात कर इंदौर आया तो पता चला उसकी तीसरी शादी उसके माता-पिता ने अहमदाबाद में करवा दी है। इसके पहले मुंबई में एक आदमी से भी वह शादी कर एक बच्ची को जन्म दे चुकी है। मौसा-मौसी बेटी लक्ष्मी की शादी करवाकर लोगों से रुपये व जेवर हड़प लेते हैं। जांच के बाद पुलिस ने तीनों पर केस दर्ज कर सास-ससुर को गिरफ्तार भी कर लिया है। पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ है की लुटेरी दुल्हन अभी तक अलग-अलग राज्यों मे चार झूठी शादी कर घर के जेवर व रूपए लेकर फरार ही चुकी है। फिलहाल अब पुलिस लुटेरी दुल्हन की तलाश कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News