62 साल की महिला से 67 साल के बूढ़े ने किया रेप, पीड़िता की आपबीती सुन पुलिस भी हो गई हैरान

11/28/2021 1:02:51 PM

जबलपुर(विवेक तिवारी) : मध्य प्रदेश के जबलपुर में बलात्कार का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक 67 साल के बूढ़े ने 62 साल की बुजुर्ग को अपनी हवस का शिकार बनाया है। आरोपी की प्रताड़ना से तंग बुजुर्ग महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

बेहद हैरान कर देने वाला मामला जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र का है। जहां बुजुर्ग की आपबीती सुन कर पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई। बुजुर्ग महिला ने बताया कि वह महाराष्ट्र की रहने वाली है और गौतम मढ़िया के पास ज्वाला सिंह के मकान में किराए पर रहती है। वह मेडिकल कॉलेज अस्पताल की रिटायर हो चुकी कर्मचारी है। वह महाराष्ट्र की रहने वाली है रिटायरमेंट के बाद वह लोगों के घरों में काम कर अपना जीवनयापन करती है।

एक दिन ज्वाला सिंह उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने लोक-लाज के डर से किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन आरोपी ने उसकी चुप्पी को उसकी मजबूरी समझा। इसके बाद उसके हौसले और बढ़ गए और वह दूसरे तीसरे दिन महिला के साथ बलात्कार करने लगा। महिला के सब्र का बांध टूट गया और आरोपी की प्रताड़ना से तंग आकर आखिरकार महिला थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

गढ़ा थाना के एसआई वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ज्वाला सिंह को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेंगी। महिला की मेडिकल जांच कराई गई है। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि किराएदार और ज्वाला सिंह के बीच विवाद चल रहा है।

meena

This news is Content Writer meena