खेल-खेल में सेनेटाइजर से लगी आग, 6वीं के छात्र की झुलसने से मौत

1/12/2021 1:01:48 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां सेनेटाइजर से खेल रहे एक बच्चे की जलने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा अपने पड़ोस की दुकान में रखे सेनेटाइजर को ग्लास में डालकर खेल रहा था और खेल खेल में आग लगने से आग बच्चे के कपड़ों ने पकड़ ली। जब तक परिजनों को घटना का पता चलता बच्चे का शरीर काफी जल चुका था। जिसके बाद उस गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां 3 दिन उपचार चलता रहा लेकिन मंगलवार को बच्चे ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू की है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, चंदन नगर थाना क्षेत्र के राज नगर में रहने वाले 13 वर्षीय विशेष पांचल नामक बच्चा अपने घर के पास दुकान में जाकर खेल रहा था। बच्चे के पास सैनेट्राइजर था उसने ग्लास में डालकर खेल खेल में आग लगा ली।

PunjabKesari

कपड़ों पर भी सेनेटाइजर गिर जाने के चलते आग ग्लास में लगते ही कपड़ों पर भी लग गई जिससे बच्चा बुरी तरह से झुलस गया। जिससे दो से तीन अस्पतालों में अलग अलग उपचार भी चला लेकिन जिंदगी मौत के बीच जूझ रहे घायल विशेष की आज मंगलवार को मौत हो गई मृतक बच्चा 6 वीं कक्षा का छात्र था। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि आग सेनेटाइजर से लगी है या घटना की कोई और भी वजह है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Recommended News

Related News