खदान धंसकने से 7 महिलाएं दबी, बचाव व राहत कार्य जारी

1/5/2021 4:54:30 PM

गुना(राजा श्रीवास्तव): मध्य प्रदेश के गुना जिले में खदान धंसकने से बड़ा हादसा हो गया। जहां मेरियाखेड़ी गांव के पास मिट्टी निकालने गई 7 महिलाएं मलबे में दब गई। महिलाएं मप्र और राजस्थान की बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद चाचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। महिलाओं को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।




जानकारी के मुताबिक चाचौड़ा थाना क्षेत्र के मेरियाखेड़ी गांव के पास मिट्टी की खुदाई के दौरान खदान धंसकने से 7 महिलाएं दब गई। घटना की सूचना के बाद बचाव व राहत कार्य शुरु कर दिया है। JCB मशीन और AMBULANCE की मदद से बचाव व राहत कार्य शुरु कर दिया है। DM और SP घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं।

 

meena

This news is meena