खेलते खेलते आंगन में बने कुएं में गिरा 8 साल का मासूम, पड़ोसी ने ऐसे बचाई जान, cctv वायरल

12/22/2022 2:29:58 PM

दमोह: मध्य प्रदेश के देवास में 8 साल का एक मासूम बच्चा खेलते खलते घर के आंगन में बने कुएं में गिर गया। बच्चे को कुएं में गिरते दूसरे बच्चे ने देख लिया और शोर मचाना शुरु कर दिया। परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी लगते ही घर में हाहाकार मच गया। आनन फानन में बच्चे को निकालने की कवायद शुरु हुई और कोशिश कामयाब भी रही। घटना का सीसीटीवी सामने आया है।

घटना सिविल वार्ड की है। जहां एक मासूम बच्चा घर के आंगन में कुएं की जाली पर खेल रहा था कि अचानक जाली टूटने से बच्चा कुएं में जा गिरा। उसे कुएं में गिरते साथ में खेल रहे बच्चे ने देख लिया।

उसने तुरंत कुएं में झांक कर देखा और उसे पाइपलाइन पकड़ने के लिए कहा और तत्काल परिवार के अन्य सदस्यों को खबर दी। शोर मचते ही पड़ोसी पवन जैन तुरंत कुएं में कूद गया और बच्चे को बचा लिया। अब बच्चा पूर्णता स्वस्थ है। यह हादसा घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया गया।

meena

This news is Content Writer meena