मैहर में युवक ने लड़की को मारी गोली, फिर खुद पर किया फायर, दोनों की हालत गंभीर..

2/10/2024 1:36:53 PM

सतना। मध्य प्रदेश के मैहर में एक युवक ने घर में घुसकर एक लड़की में गोली मार दी। फिर खुद पर भी फायर किया है। लड़की को रीवा और युवक को सतना रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों की हालत गंभीर है। लड़की के सीने में गोली लगी है। आपको बता दें की अमरपाटन की कृष्ण नगर कॉलोनी में रहने वाली नाबालिक लड़की को सुमित पटेल ने गोली मारी है।


लड़की को गोली मारने के बाद सुमित ने खुद की कनपटी पर भी फायर कर लिया। पुलिस ने प्रेम प्रसंग की आशंका जताई है। सुमित लड़की के घर पहुंचा और कट्टा निकाल कर गोली मार दी। लड़की के परिजनों का कहना है कि सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि कुछ समझ ही नहीं पाए। सुमित ने किसी को भी रोकने का मौका तक नहीं दिया।


लड़की के परिजनों का कहना है कि सुमित कई दिनों से बेटी को परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत भी पुलिस में की गई थी। फिलहाल आरोपी की भी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि लड़की की हालत में सुधार आने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी, पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News