शादीशुदा महिला को 16 साल तक पत्नी की तरह रखा, 3 बच्चे किए पैदा, अब अपनाने से किया इंकार

Sunday, Oct 26, 2025-08:50 PM (IST)

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने आरोप लगाया कि 16 वर्षों तक पति-पत्नी की तरह रिश्ता निभाने के बाद उसे ठुकरा दिया गया। महिला ने मामले में मुरार थाने में एफआईआर दर्ज करवाई। महिला का कहना है कि चंदपाल यादव ने विवाह का झांसा देकर उसे लंबे समय तक पत्नी की तरह रखा और 2019 में रस्मों के साथ शादी भी की। उनके तीन बच्चे भी हुए, लेकिन आरोपी ने सभी को ठुकरा दिया और अलग रहने लगा।

महिला ने पुलिस को बताया कि वह पहले से शादीशुदा थी और उसका एक बेटा भी है। चंदपाल यादव ने उसे लगातार शादी का आश्वासन देते हुए अपने साथ रखा। यहां तक कि वर्ष 2019 में सभी रस्मों के साथ शादी भी की। दोनों के तीन बच्चे भी जन्मे, मगर उसने सभी को ठुकरा दिया। कुछ समय पहले आरोपी ने महिला और बच्चों को अपनाने से इनकार किया और उसे धमकाने लगा। महिला को पता चला कि आरोपी दूसरी शादी करने वाला है। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट भी की।

ग्वालियर एसपी कार्यालय की समीक्षा के बाद पुलिस ने चंदपाल यादव को दुष्कर्म और अन्य धाराओं में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब विवाह के तथ्यों की जांच कर रही है और पूछताछ जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News