अंकल जरा इसे संभालना, मैं बॉशरुम होकर आई...अस्पताल में बुजुर्ग को बच्ची पकड़ाकर गायब हो गई महिला

Thursday, Nov 27, 2025-03:39 PM (IST)

ग्वालियर (अंकुर जैन) : ग्वालियर के कमला राजा महिला एवं बाल चिकित्सालय से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक अज्ञात महिला अस्पताल में मौजूद एक बुजुर्ग विपिन बिहारी सेन (दतिया निवासी) के हाथ में एक माह का नवजात बच्चा थमाकर फरार हो गई।

जानकारी के मुताबिक महिला टॉयलेट जाने का बहाना बनाकर बुजुर्ग को बच्चा देकर गई, लेकिन वापस नहीं लौटी। बुजुर्ग ने करीब एक घंटे तक पूरे अस्पताल परिसर में उसकी तलाश की, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी अस्पताल के सुरक्षा कर्मचारियों और स्टाफ को दी। सुरक्षा कर्मियों की सूचना पर कंपू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नवजात को सुरक्षित अस्पताल में भर्ती कराया है और CCTV फुटेज के आधार पर अज्ञात महिला की तलाश शुरू कर दी है। घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और नवजात सुरक्षा प्रोटोकॉल पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले को संवेदनशील मानकर जांच में जुटी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News