थप्पड़ का बदला मौत...उज्जैन में चाकुओं से गोदकर युवक की बेरहमी से हत्या

Friday, Sep 27, 2024-06:01 PM (IST)

उज्जैन (विशाल सिंह) : खून का बदला खून तो कई बार सुना होगा लेकिन मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी में थप्पड़ के बदले एक युवक की जान ले ली गई। मामला जिले के नागदा का है जहां सरेआम एक युवक को चाकू से गोद दिया गया। हैरानी की बात यह कि आरोपियों ने वारदात को बीच बाजार में अंजाम दिया लेकिन कोई उसे बचाने नहीं आया। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में तीन लोग युवक पर चाकू से हमला करते दिखाई दे रहे हैं।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह चाय की दुकान पर नागदा के प्रकाश नगर के महेश पिता राजू वर्मा का एक युवक से विवाद हुआ था। महेश ने उस लड़के को थप्पड़ मारा था। इसी का बदला लेने के लिए महेश की हत्या कर दी गई। दोपहर को महेश जवाहर मार्ग पर किसी काम से गया था। तभी पीछे से लड़का अपने दो अन्य दोस्तों के साथ आया और चाकू और बेल्ट से हमला कर दिया। इससे पहले कि महेश कुछ समझ पाता चाकू से उसका शरीर में घुस गया। जिससे वह घायल हो गया और इसके बाद उठ नहीं सका। तीनों बदमाश वारदात को अंजाम देकर भाग निकले।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News