ACB ने अपने ही पूर्व मुखिया के ठिकानों पर मारा छापा ! एक साथ 10 ठिकानों पर दबिश

7/1/2021 5:04:22 PM

रायपुर: ACB यानी एंटी करप्शन ब्यूरो ने गुरूवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ACB की टीम ने अपने ही पूर्व मुखिया ADGP जीपी सिंह के ठिकानों पर छापे मारे हैं। सिंह के खिलाफ लंबे समय से आय से अधिक संपत्ति की शिकायतें मिल रही थी। इस कार्रवाई में जीपी सिंह के अलावा उनके जुड़े कई और अफसर भी निशाने पर हैं। ये कार्रवाई सुबह 6 बजे से जारी है। सूत्रों के मुताबिक, ACB आज देर शाम तक इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है। 



खबर है, कि इस कार्रवाई को  ACB की 10 टीम अंजाम दे रही है, जो लगातार ADGP जीपी सिंह के अलग अलग ठिकानों पर सर्चिंग में जुटी हुई हैं। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार किसी बड़े अफसर के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जा रही है। आपको बता दें, कि सिंह एक साल पहले तक एंटी करप्शन ब्यूरो के मुखिया थे। उन्हें सरकार ने वहां से हटाकर पुलिस अकेडमी भेज दिया था। 



फिलहाल इस कार्रवाई से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन माना जा रहा है, कि अब तक की कार्रवाई में सिंह के कई और बड़े अफसरों से कनेक्शन की बात सामने निकलकर आई है। जिसके बाद पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। हालांकि अब हर किसी की निगाहे इस बात पर टिकी हुई है, कि कार्रवाई के बाद ACB क्या कार्रवाई करती है।

meena

This news is Content Writer meena