साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के आवास पर हादसा, बाल बाल बची सांसद, कहा- लापरवाही या कुछ और...

9/11/2021 4:34:07 PM

भोपाल: भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के भोपाल में स्थित आवास पर एक हादसा हो गया। इसमें साध्वी प्रज्ञा बाल बाल बच गई जबकि उनका एक रिश्तेदार घायल हो गया। दरअसल भाजपा सांसद के आवास पर निर्माण कार्य के दौरान चैंबर की कच्ची टाइल्स गिर गई। मामले में भाजपा सांसद ने घटना की जांच कराने की मांग की है।



जानकारी के मुताबिक, सांसद प्रज्ञा ठाकुर के आवास निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान चैंबर की एक कच्ची टाइल गिर गई। इसकी चपेट में आने से सांसद के एक रिश्तेदार का घुटना टूट गया है और अन्य कई जगह चोट लगी। गनिमत यह रही कि वहीं पास में ही खड़ी प्रज्ञा ठाकुर बाल-बाल बच गई। उन्हें कोई चोट नहीं पहुंची। उनके रिश्तेदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे को लेकर सांसद ने जांच की मांग की है और घटिया निर्माण कार्य को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने हादसे को लेकर कहा है कि यह एक लापरवाही है या कुछ और जांच का विषय है।


 


कांग्रेस ने कसा तंज
भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर के आवास पर चले निर्माण कार्य के दौरान हादसे की ख़बर सामने आई है, जिसमें उनके एक रिश्तेदार घायल हुए है, सांसद ठीक है। कांग्रेस ने इसे गम्भीर बताते हुए इस घटिया निर्माण कार्य की जांच की मांग की है। भाजपा सरकार में भाजपा सांसद के घर को भी नहीं छोड़ा?

meena

This news is Content Writer meena