अभिनेता अनुपम खेर ने DIG डी.एन.लाल को दिया बर्थडे गिफ्ट, बोले- आपके जज्बे को सलाम

7/9/2020 6:14:01 PM

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में डी.आई.जी. डी एन लाल के गाए गाने को अभिनेता अनपम खेर ने रिट्वीट किया है। दरअसल डी. आई.जी. डी एन लाल ने अपने बटालियनों के मित्रों के आग्रह पर वर्दी में देश के लिए एक गीत गाया था। गाने के बोल थे “नए दौर में लिखेंगे हम मिलकर नई कहानी...हम हिन्दुस्तानी...”।



जानकारी के अनुसार, डी.आई.जी. डी एन लाल जन्मदिन के एक दिन पहले गाया था। इस गीत के बाद उन्हें अपने जन्मदिन के अवसर पर यह गीत एक विशेष उपहार बनकर वापस मिला। जिसे मशहूर फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने डाउनलोड कर उसे पुनः ट्वीट किया है और उनकी देश भक्ति को सलाम किया, जिससे उन्हें देश से प्रेम मिला। इस पर डी.आई.जी, डी एन लाल ने कहा कि उनके जीवन का यह बहुत अच्छा जन्मदिन रहा जिसमें उन्हें देश प्रेम जैसा उपहार मिला है।

 

meena

This news is Edited By meena