Punjab Kesari MP ads

अभिनेता राजपाल यादव पर लगे धोखाधड़ी के आरोप, इंदौर पुलिस ने भेजा 15 दिन का नोटिस

Friday, Jul 01, 2022-05:25 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर के तुकोगंज पुलिस ने फिल्म अभिनेता राजपाल यादव को नोटिस भेजकर 15 दिनों में पुलिस के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, तुकोगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले कारोबारी सुरेंद्र सिंह ने पिछले दिनों पुलिस को एक शिकायती आवेदन दिया था जिसमें फिल्म अभिनेता राजपाल यादव पर धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए थे। इस पूरे मामले में जांच पड़ताल की और कई तरह की जानकारी तुकोगंज पुलिस को लगी। तुकोगंज पुलिस ने इस पूरे मामले में फिल्म अभिनेता राजपाल यादव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
PunjabKesari

आरोप है कि फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने तुकोगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले फरियादी सुरेंद्र सिंह को यह आश्वासन दिया था कि वह यदि लाखों रुपया उन्हें देंगे तो वह उनके बेटे को फिल्म इंडस्ट्री में काफी स्पोर्ट करेंगे और उसे फिल्म इंडस्ट्री में काफी आगे पहुंचा देंगे। इसी के चलते सुरेंद्र सिंह राजपाल यादव की बातों में आ गए और उन्होंने लाखों रुपए राजपाल यादव को अपने बेटे को फिल्म इंडस्ट्री में लाने के लिए दे दिए लेकिन पैसे लेने के बाद ना ही राजपाल यादव सुरेंद्र सिंह के फोन उठा रहे हैं ना ही पैसे लौटाने की बात कर रहे हैं।

PunjabKesari

इसी के चलते पिछले दिनों सुरेंद्र सिंह ने एक आवेदन तुकोगंज पुलिस को दिया था और उसी आवेदन पर जांच पड़ताल करते हुए अब तो पुलिस ने फिल्म अभिनेता राजपाल यादव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News