मशहूर अभिनेत्री ने सनी लियोनी से की प्रियंका गांधी की तुलना, दोनों के पतियों में बताई समानता

1/26/2019 3:38:39 PM

उज्जैन: प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री के बाद लगातार बयानबाजी का दौर जारी है। इसी क्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री पायल रोहतगी ने अपने ट्विटर अकाउंट से उनके लिए बेहद अभद्र टिप्पणी की है। पायल ने इस ट्वीट में कांग्रेस महासचिव प्रियंका की तुलना सनी लियोन से की है। जिसके बाद राजनीति में हड़कंप मचा हुआ है। कांग्रेस आईटी सेल ने इसकी शिकायत एसपी से की है। 

प्रियंका गांधी के कांग्रेस पार्टी का महासचिव बनने के बाद से विपक्षी नेताओं का उन पर हमला जारी है। लेकिन इस तरह की भाषा सभी सीमाओं को तोड़ने वाली है। एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने भी उन पर जो लिखा है। उसमें वे गांधी परिवार का मजाक उड़ाते हुए प्रियंका की तुलना पॉर्न स्टार व बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी से कर रहीं है। जिसे लेकर अब हंगामा मचा हुआ है। 


 यहीं नहीं अभिनेत्री ने इंदिरा गांधी पर पीएम बनने के लिए लालबहादुर शास्त्री पर हत्या करने के भी आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री रोहतगी ने ट्वीट किया है कि 'लोग कहते हैं पीएम बनने के लिए इंदिरा गांधी ने लाल बहादुर शास्त्री की हत्या की। वह कहते हैं इंदिरा ने अपने बेटे संजय गांधी की हत्या की। वह कहते हैं वह एक तानाशाह थीं। क्या हम एक दूसरा हत्यारा, तानाशाह या फासिस्ट चाहते हैं? खून और मिलीजुली शक्ल एक जैसी हो सकती है।'


पायल रोहतगी यहीं नहीं रुकीं उन्होंने एक अन्य ट्वीट में और भी अभद्र भाषा का उपयोग किया है उन्होंने लिखा है कि 'सनी लियोनी को खड़ा कर दीजिए प्रियंका गांधी के साथ, इसके बाद उन्होंने औऱ भी ज्यादा भद्दी भाषा का प्रयोग किया है। हालांकि बाद में अभिनेत्री पायल अभिनेत्री ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है।     
 

 

पायल रोहतगी के इस भद्दे कमेंट के बाद कांग्रेस प्रवक्ता राधिका खेरा ने भी उन पर ट्वीट कर हमला बोला है उन्होंने लिखा है कि 'लगता है पायल रोहतगी ने सनी लिओनी पर काफी रिसर्च की है वैसे एक महिला के लिए इस तरह की भाषा उपयोग करना उनकी सोच-संस्कार दिखाते है व उनकी कुंठा भी दिखाता है। भक्ति साबित करने के लिए महिला गरिमा को धूमिल कर रही हैं आप साहिब,इन्हे भी कुछ दे दीजिए संबित पात्रा की तरह...ONGC टाइप'

अभिनेत्री पायल रोहतगी की ऐसी पोस्ट के बाद युजर्स ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर घेरा और उनकी आलोचना की। जाहिर है कि एक महिला का दूसरी महिला पर इस तरह से अभद्र टिप्पणी करना अशोभनीय है। 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar