पति से झगड़ा करके महिला ने गहरे पानी में लगा दी छलांग, लाइव वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

11/25/2021 7:36:03 PM

जबलपुर(विवेक तिवारी): मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक महिला द्वारा आत्महत्या करने का लाइव वीडियो वायरल हुआ है। महिला आत्महत्या करने के लिए जबलपुर के भेड़ाघाट के धुआंधार में कूद गई। इतने में उस पर वहां मौजूद लोगों की नजर पड़ गई। इससे पहले की महिला के साथ कोई अनहोनी होती स्थानीय गोताखोरों ने उसे बचा लिया।

जानकारी के मुताबिक दीक्षितपुरा की रहने वाली गीता सोनी अपने पति से विवाद के बाद आत्महत्या करने भेड़ाघाट पर पहुंची थी। वह कूदने में कामयाब भी हो गई। जैसे ही पानी की गहराई में समाने लगी किसी की नजर उस पर पड़ गई। स्थानीय गोताखोरों ने फुर्ती से महिला को बचा लिया। हालांकि इस दौरान भी महिला डूबने के लिए जद्दोजहद करती नजर आई। फिर स्थानीय लोगों ने महिला को समझाइस देकर उसके घर छोड़ दिया। पुलिस ने फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया है।

meena

This news is Content Writer meena