शादी के तीन साल बाद पति को हुआ प्यार, तो पत्नी ने हंसते हंसते करवा दी दूसरी शादी

11/7/2020 7:32:21 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): राजधानी भोपाल में एक प्रेम विवाह का अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने अपनी पहली पत्नी के होते हुए अपनी गर्ल फ्रेंड से शादी रचाई है। खास बात यह कि इस शादी की इजाजत खुद पहली पत्नी ने ही दी। आप हैरान होंगे कि ये तो कानूनन गलत है लेकिन पत्नी ने बड़ा दिल दिखाते हुए इस शादी को स्वीकार किया और इजाजत दी।



दरअसल भोपाल के रहने वाले एक शख्स महिला एडवोकेट सरिता राजानी काउंसलर कुटुंब न्यायलय के पास पहुंचता है और बताता है कि उसकी शादी को तीन साल हुए हैं। 17-18 महीने पहले उसके संपर्क में एक लड़की आई है वह लड़की उसकी गर्ल फ्रेंड है और उसके बिना नहीं रह सकती। उसकी गर्ल फ्रेंड ने उसके लिए जान देने की कोशिश की है और बड़ी मुश्किल से उसे बचाया है। वह उससे शादी करना चाहता है।



लेकिन दूसरी ओर उसकी पत्नी है जो बहुत अच्छी है और वह अपनी पत्नी को बहुत प्यार करता है और किसी भी कीमत पर छोड़ना नहीं चाहता। इस पर काउंसलर का कहना था कि इसकी इजाजत न तो कानून और न ही समाज देता है। लेकिन जब शख्स की पत्नी को अपने पति की जिंदगी में किसी दूसरी महिला का होना पता चला तो उसने तलाक दे दिया और दोनों की शादी करवा दी। 

meena

This news is meena