अमित शाह का छतरपुर दौरा निरस्त, ये है आगे का कार्यक्रम

10/14/2018 2:45:04 PM

भोपाल: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज से दो दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे पर हैं। वे  रीवा, डिंडोरी, जबलपुर, होशंगाबाद और सतना के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दौरे के दौरान अमित शाह अलग-अलग स्थानों पर जनसभाएं करेंगे और चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि शाह 14 अक्टूबर को दोपहर 1.15 बजे हवाई जहाज से भोपाल आएंगे और 15 अक्टूबर को जबलपुर में दौरा खत्म कर दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

वहीं, अमित शाह के छतरपुर दौरे को निरस्त कर दिया है। जिससे कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई है। आपको बता दें कि 14 अक्टूबर तारीख यानी आज अमित शाह सागर संभाग के कार्यकर्ताओं का छतरपुर के बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में एक विशाल महाकुंभ करने वाले थे। इसके लिए  बीजेपी ने पूरी तैयारियां कर ली थी।

 





अमित शाह का 15 अक्टूबर कार्यक्रम...

  •  सुबह 11:30 बजे सतना में कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे
  • 12.20 बजे सतना से हेलिकाप्टर से 1.05 बजे एसएएफ ग्राउंड रीवा पहुंचेंगे
  • रीवा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे
  • रीवा से हेलिकाप्टर से 3.30 बजे उत्कृष्ट विद्यालय ग्राउंड डिंडौरी पहुंचेंगे
  • डिंडोरी में जनजातीय सम्मेलन में शामिल होंगे
  • शाम 5.45 बजे डिंडौरी से हेलिकाप्टर से जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे
  • शाम 6.45 बजे वेटनरी कालेज ग्राउंड, में जबलपुर संभाग के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे
  • जबलपुर से रात 8.30 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे

 

Prashar

This news is Prashar