छत्तीसगढ़: अमित शाह ने आरोप पत्र जारी कर गिनाई बघेल सरकार की खामियां, बोले- भ्रष्ट सरकार को जड़ से उखाड़ फेकेंगे

Saturday, Sep 02, 2023-04:58 PM (IST)

रायपुर (सत्येंद्र शर्मा): रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ( Amit Shah) ने छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया है। शाह ने 21 सौ करोड़ के शराब घोटाले को केवल टिप बताया है। उनके मुताबिक भ्रष्टाचार इससे ज्यादा का किया गया है। दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में शाह के साथ पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह (Raman Singh) आरोप पत्र लॉन्चिंग कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल समेत कई दिग्गज नेताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कांग्रेस सरकार के घोटालों की लिस्ट बताई। साथ ही उन्होंने प्रदेश में विकास कार्यों को लेकर कहा कि भाजपा सरकार के विकासकार्यों का एक तिहाई कार्य भी कांग्रेस सरकार नहीं कर पाई है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) को चुनौती देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ( CM Bhupesh Baghel) का आज युवाओं के बीच कार्यक्रम है वे सार्वजनिक मंच से जवाब दें कि जब के केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो 10 वर्षों में छत्तीसगढ़ को क्या मिला?

आगे केंद्रीय मंत्री अमित शाह ( Amit Shah) ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो 10 वर्षों में छत्तीसगढ़ को मात्र 77000 करोड़ रुपए मिला जबकि पिछले 9 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए 3 लाख 2 हजार 429 करोड़ रुपए दिए हैं।

अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह (Raman Singh) ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2018 के घोषणापत्र के वादे झूठे निकले आज न केवल जनघोषणा पत्र के वादे अधूरे हैं बल्कि छत्तीसगढ़ में माफिया राज व्याप्त हो चुका है।  चारों ओर लूट और भय का माहौल है। आरोप पत्र को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आरोप पत्र के माध्यम से हम पिछले पौने 5 साल में कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए लूट को प्रदेश की जनता के बीच लेकर जाएंगे। आज केंद्रीय जांच एजेंसियां भी इस सरकार के भ्रष्टाचारों को प्रमाणित कर रही हैं, कोयले में 540 करोड़, पीडीएस में 600 करोड़, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 5000 करोड़ शराब में 2,161 करोड़, गौठान में 1300 करोड़ और गोबर तक में 229 करोड़ रुपए का घोटाला करने वाली ये सरकार है अब तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली इस सरकार की संलिप्तता जुए और सट्टे में भी प्रमाणित हो गई है। इस भ्रष्ट भूपेश सरकार हो हम बहुत जल्द जड़ से उखाड़ फेंकेंगे।

छत्तीसगढ़ को बदनाम करने की साजिश- कांग्रेस

भाजपा के आरोप पत्र आते ही कांग्रेस ने जवाबी पलटवार किया है। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जो भाजपा खुद 1 लाख करोड़ रुपए की कमीशनखोरी से जुड़ी है, वो गलत आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का आरोप पत्र छत्तीसगढ़ को बदनाम करने की साजिश है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के द्वारा लगाये गये आरोप को सिरे से खारिज करते हुये कहा कि भाजपा के पास मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चेहरा के आगे कोई चेहरा नहीं है सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के आगे कोई मुद्दा नहीं है भूपेश सरकार में प्रदेश के हर वर्ग खुशहाल हुआ है। भाजपा राजनैतिक हताशा में जो आरोप लगा रहे है उसका कोई प्रमाण नहीं है।

भाजपा के आरोप पत्र के जवाब में कांग्रेस ने उठाए सवाल

  • भाजपा के आरोप पत्र से ही भूपेश बघेल की सफलता साफ नजर आ रही है जिस छत्तीसगढ़ की संस्कृति भाषा और तीज त्योहार को भाजपा ने 15 साल तक दबाकर रखा था। अपने आरोप पत्र में भाजपा छत्तीसगढ़ी भाषा का उपयोग करने को मजबूर हुई है।
  • अमित शाह के ऊपर 1.45 लाख आरोप देश भर से केन्द्र सरकार पास पहुंचे है वे किस नैतिकता से कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी कर रहे है?
  • भाजपा का आरोप पत्र में जो कार्टून बनाया है उसी से साबित हो रहा है कि इसी झूठे आरोप पत्र को बनाने के लिये भाजपा छत्तीसगढ़ में ईडी को गली मुहल्लों में घुमवा रही है।
  • ईडी आईटी को लगाकर प्रदेश के 200 से अधिक झूठी कार्यवाहियां करवाने के बावजूद भाजपा कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक भी प्रमाणिक आरोप लगाने की स्थिति में नहीं है
  • हाल ही में प्रधानमंत्री ने जिस अजीत पवार को 70 हजार करोड़ के सिंचाई घोटाले सहकारी घोटाले का प्रमुख आरोपी बनाया भाजपा के सहयोगी बनते ही ईडी ने चार्ज शीट से नाम हटा दिया।
  • अडानी के सेल कंपनी में लगे 20 लाख करोड़ रू. किसका है इसकी जांच क्यों नहीं की जा रही है।
  • भाजपा का आरोप पत्र झूठ का पुलिंदा है यह आरोप पत्र भूपेश सरकार के खिलाफ नहीं छत्तीसगढ़ की पौने तीन करोड़ जनता के खिलाफ लाया गया आरोप है। यह छत्तीसगढ़ को बदनाम करने की भाजपा की साजिश है।
  • इस आरोप पत्र से साबित हो गया कि भाजपा कांग्रेस सरकार का विरोध करते-करते छत्तीसगढ़ की विरोध करने लगी है।
  • भाजपा का आरोप पत्र उसके 15 साल के सरकार के भ्रष्टाचार की यादे प्रतीत हो रहा कांग्रेस सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा आरोप नहीं है
  • भाजपा का आरोप पत्र छत्तीसगढ़ के उन 24 लाख किसानों के खिलाफ आरोप है जिन्होंने अपना 107 लाख मीट्रिक टन धान 2640 रु. प्रति क्विंटल में बेचा है।
  • यह आरोप पत्र राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से 9000 एवं 10000 रू. इनपुट सब्सिडी प्राप्त करने वाले किसानों के खिलाफ है।
  • भारत माला प्रोजेक्ट और द्वारिका प्रोजेक्ट मोदी सरकार की भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गई।
  • आयुष्मान योजना में दो से तीन मोबाईल नंबरो का इस्तमाल कर 9 लाख से अधिक फर्जी रजिस्ट्रेशन किया गया है। 88 हजार से अधिक मृतको के नाम से इलाज होने का दावा कर 2 लाख से अधिक दावा प्रस्तुत कर घोटाला किया गया है।
  • आयोध्या डेवलपमेंट में करोड़ो रूपये की गड़बड़ीया भाजपा की सरकार ने की है।
  • आयोध्या में निर्माणधीन राम मंदिर के भूमि में हेरा फेरी भाजपा नेताओं ने किया है।
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रमन सरकार के दौरान हुये 36000 करोड़ रू. के नान घोटाला, 6000 करोड़ रू. का चिटफंड घोटाला, पनामा पेपर मामला की जांच के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखे जिसकी जांच क्यों नहीं करवायी जा रही है जिसका जवाब अमित शाह नहीं दिया।
  • 4400 करोड़ का शराब घोटाला और 1677 करोड़ रू. का गौशाला अनुदान घोटाला के आरोपी रमन सिंह, शाह के साथ मौजूद थे।
  • आय से अधिक संपत्ति के मामले में रमन सिंह के खिलाफ पीएमओ में लंबित शिकायत पर मौन क्यों है? गड़मुक्तेश्वर में रिर्साट और कलकत्ता की कंपनी से फर्जी एंट्री पर रमन सिंह के खिलाफ कार्यवाही क्यों नहीं हो रही है।
  • बृजमोहन अग्रवाल के परिजनों ने झलकी में सरकारी जमीन में कब्जा के मामला में शिकायत पीएमओ में लंबित है।
  • पत्रकारवार्ता में प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता आर.पी.सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा, प्रवक्ता वंदना राजपूत, अजय गंगवानी, आयुष पांडेय, सलाम रिजवी, मोहन लाल निषाद, सत्यप्रकाश सिंह, ऋषभ चंद्राकर उपस्थित थे।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News