उपचुनाव से पहले मंत्री ऐदल सिंह की बड़ी मुश्किलें, बेटे बंकु के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

10/2/2020 4:59:39 PM

मुरैना(गिर्राज शर्मा): उपचुनाव से पहले शिवराज के मंत्री ऐदल सिंह कंसाना मुश्किलों से घिर गए है। ऐदल सिंह कंसाना के बेटे बंकू कंसाना सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ राजस्थान के धौलपुर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। ऐदल सिंह कंसाना मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के सुमावली से विधायक हैं और वर्तमान में शिवराज सरकार में मंत्री हैं। 


गिरफ्तारी से जुड़ा सारा मामला राजस्थान के धौलपुर जिले में आठ अक्टूबर 2019 को घटित हुई एक घटना के संबंध में है, जब देर रात गश्त कर रहे बाइक सवार दो पुलिसकर्मियों का अपहरण और मारपीट की घटना सामने आई थी। इस मामले में धौलपुर न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री ऐदल सिंह कंसाना के पुत्र बंकू कंसाना के साथ आधा दर्जन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं।



ये है पूरा मामला
आठ अक्टूबर 2019 की देर रात राजस्थान के धौलपुर में गश्त कर रहे बाइक सवार दो पुलिसकर्मियों का अपहरण और बेरहमी से मारपीट करने के मामले में सुमावली विधायक एवं मंत्री एदल सिंह कंषाना के बेटे बंकू को आरोपी बनाया था। आरोप है कि सुमावली विधायक ऐदल सिंह कंसाना के पुत्र बंकू कंसाना के इशारे पर आरोपियों ने दोनों जवानों से बेरहमी से मारपीट की गई थी। घायल जवानों ने बताया था कि फोन पर बंकू कंसाना ने अपने साथियों से दोनों पुलिसकर्मियों को ग्वालियर में उसके पास लाने के लिए कहा था, लेकिन आरोपी दोनों को मृत समझकर मौके से भाग गए थे। देर रात को होश आने के बाद दोनों पुलिस कुछ ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचे थे। एसपी ने बताया कि घायल जवानों के बयान के आधार पर 15 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। 



ऐदल सिंह कंसाना के बेटे समेत ये हैं मुख्य आरोपी
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धौलपुर ने बंकू पुत्र ऐदलसिंह, नरेश पुत्र सुल्तान, उम्मेद पुत्र निहाल, रामराज पुत्र रामनिवास, कृष्णा पुत्र सुल्तान और छोटा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं। सभी आरोपी एमपी के मुरैना जिले के सरायछोला थाना क्षेत्र के निवासी हैं। इनमें मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का बेटा बंकू कंषाना भी शामिल है। एसपी केसर सिंह शेखावत को कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट मिलते ही उन्होंने गिरफ्तारी के लिए मुरैना में पुलिस टीम भेज दी है।


 

meena

This news is meena