नाराजगी की खबरों के बीच अरुण यादव बोले- मेरे नाम के आगे यादव लिखा जाता है सिंधिया नहीं

8/1/2021 2:21:13 PM

भोपाल(प्रतुल/इजहार): खंडवा लोकसभा सीट पर टिकट की दावेदारी को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। सोशल मीडिया पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव की नाराजगी की खबरों के बीच उनका एक ट्वीट सामने आया है जिसमें उन्होंने स्पष्ट कहा है कि मेरे शरीर व परिवार की खून की हर बूंद में कांग्रेस है। मेरे परिवार के नाम के आगे यादव लिखा है सिंधिया नहीं। साथ ही चेतावनी दी है कि अलगाववादी ताकतों को मुंह की खाना पड़ेगा। वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने अरुण यादव के ट्वीट पर खुशी जाहिर की है और शाबाशी दी है।



दरअसल, बीजेपी सांसद नंदकिशोर के निधन के बाद खंडवा लोकसभा सीट खाली है। बीजेपी की तरफ से चर्चा है कि उनके परिवार से ही किसी को टिकट मिल सकता है। वहीं, कांग्रेस में कई दावेदार सामने आ गए हैं। इन दावेदारों ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। चर्चा है कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव भी यहां से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। वे क्षेत्र में सक्रिय हैं और चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच कुछ दिन पहले जब कमलनाथ से सवाल किया गया था, तो उन्होंने कहा था कि अरुण यादव ने मुझे कभी नहीं बताया है कि वह चुनाव लड़ना चाहते हैं। साथ ही यह भी कहा कि टिकट सर्वे के आधार पर दी जाएगी। इसके बाद से यह तय माना जा रहा है कि अभी अरुण यादव की  दावेदारी पक्की नहीं है।




इसके कुछ दिन बाद जब गुरुवार को भोपाल में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की थी। इस बैठक में अरुण यादव नहीं पहुंचे थे। इसके बाद से उनकी कांग्रेस से नाराजगी की खबरें सामने आने लगी। कयास लगाने जाने लगे कि वरिष्ठ नेताओं के वर्चस्व की लड़ाई में अरुण यादव पार्टी छोड़कर भाजपा में जा सकते हैं। भाजपा कांग्रेस नेताओं के संपर्क में है। लेकिन अरुण यादव के आज के इस ट्वीट ने सारी की सारी स्थिति साफ कर दी।

meena

This news is Content Writer meena