MP के इस जिले में है एशिया की दूसरी सबसे सुंदर चर्च

12/25/2019 3:05:27 PM

सीहोर(शैलेंद्र विश्वकर्मा): मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में लाल पत्थरों से बना ऑलसेंट चर्च मध्य भारत का पहला चर्च था जो अब एशिया का दूसरा सबसे सुंदर चर्च बन गया है। यह चर्च सीहोर के मैदान पर तत्कालीन पोलिटिकल एजेंट कर्नल जे डब्लू ओसवार्न द्वारा अपने स्वर्गीय भाई की स्मृति में 1868 में बनाया गया।




लाल पत्थरों से बनी है यह चर्च
इसे बनाने वाले तत्कालीन पोलिटिकल एजेंट कर्नल जे डब्लू ओसवार्न इंग्लेंड के स्काटलेंड के रहेने  वाले थे। जहां बहने वाली टेमस नदी के किनारे इसी प्रकार लाल पत्थरों का चर्च था। बिल्कुल उसी की प्रतिकृति के रूप में यह चर्च बनाया गया जो एकदम खूबसूरत और आकर्षक है।




वहीं बेल्जियम के विशेष कांचों से बनी प्रभु यीशु की तस्वीर देखते ही बनती है। लेकिन आज प्रशासन, शासन की अनदेखी और रखरखाव के अभाव में यह चर्च खस्ताहाल हो गई है जो जमींदोज होने की कगार पर है।




यह केवल इसाई समाज की धरोहर नहीं अपितु देश की धरोहर है जिसे देखने दुनियाभर के मुल्कों के टूरिस्ट वर्षभर आते रहते हैं। इसकी देखभाल के लिए प्रशासन को पहल के आधार पर कदम उठाने होगें। नहीं तो वह दिन दूर नहीं जब इस बेशकीमती चर्च की चर्चा सिर्फ किताबों में होगी।




वहीं ईसाई समाज के युवा भी इस बात से वेहद खफा है कि सरकार का ध्यान इस एतिहासिक महत्त्व के चर्च पर नहीं है। इसलिए यह कभी भी जमीदोंज हो सकता है।

meena

This news is Edited By meena