शिवराज सिंह आज करेंगे बहुमत साबित, बुलाया चार दिन का विशेष सत्र

3/24/2020 10:35:20 AM

भोपाल(इजाहर हसन खान): कमलनाथ की कांग्रेस सरकार गिरने के बाद मध्य प्रदेश में भाजपा ने अपनी सरकार बना ली है। शिवराज सिंह चौहान को विधायक दल का नेता चुना गया और रात 9 बजे उन्होंने प्रदेश के चौथे सीएम के शपथ ली। सत्ता पर काबिज होते ही शिवराज सिंह सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने विधानसभा का चार दिन का विशेष सत्र बुलाया है, जो 24 मार्च से 27 मार्च तक चलेगा।


PunjabKesari

सत्र के पहले दिन शिवराज सिंह चौहान सदन में बहुमत साबित करेंगे और इस दौरान साल 2020-21 के लिए लेखानुदान भी प्रस्तुत किया जाएगा। 4 दिन चलने वाले इस सत्र में कुल 3 बैठकें होंगी। वर्तमान विधानसभा का यह छठा सत्र होगा। बता दें कि राजभवन ने मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के लिए रात 9 बजे का वक्त दिया था।  शिवराज सिंह चौहान ने रात 9 बजे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

PunjabKesari

शिवराज सिंह चौहान चौथी बार प्रदेश के सीएम पद पर बैठे हैं। पहली बार वह 29 नवंबर 2005 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान 12 दिसंबर 2008 में दूसरी बार सीएम बने। 8 दिसंबर 2013 को शिवराज ने तीसरी बार सीएम के रुप में प्रदेश की कमान संभाली थी।

PunjabKesari

अल्पमत के कारण गिर गई थी कमलनाथ सरकार
15 साल बाद सत्ता में आई र कमलनाथ सरकार की विदाई हुई है। कांग्रेस सरकार के पतन की शुरुआत 10 मार्च को सिंधिया समर्थक 22 विधायकों जिनमें 6 मंत्री शामिल थे, के इस्तीफे के साथ हुई थी। इसके बाद अल्पमत में आई कमलनाथ सरकार से विपक्ष की बीजेपी ने सुप्रीम कोर्ट के जरिए फ्लोर टेस्ट की मांग की थी। कोर्ट ने कमलनाथ सरकार को फ्लोर टेस्ट के आदेश दिए थे लेकिन मुख्यमंत्री पद पर विराजित कमलनाथ ने इससे पहले ही अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया था।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News