''वंदे मातरम्'' रोकने के पीछे राहुल गांधी की मंशा थी या CM कमलनाथ का निर्णय ?- शिवराज

1/3/2019 3:58:25 PM

भोपाल: राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को लेकर चल रहे विवाद के बीच सीएम कमलनाथ के यू टर्न पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस सरकार से सवाल किया है। उन्होंने कहा है कि, 'वंदेमातरम् गायन पर कांग्रेस सरकार ने जन दबाव में निर्णय ले लिया है, लेकिन ये सवाल अभी भी अनुत्तरित है कि वंदेमातरम् रोकने के पीछे राहुल गांधी की मंशा थी या खुद मुख्यमंत्री कमलनाथ का निर्णय ? इसका जवाब प्रदेश को मिलना ही चाहिए। मेरा मध्यप्रदेश सब देख रहा है।' 

 

 

 

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, 'राष्ट्रगीत वंदेमातरम् और राष्ट्रगान "जन गण मन" के सम्मानजनक गायन का निर्णय लेना ही पड़ा, ये हमारे मध्यप्रदेश के निवासियों की जीत है, जिनकी राष्ट्रभक्ति के सामने कांग्रेस सरकार झुकी है। राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान देश और हम सभी की आत्मा-अस्मिता है। इससे खिलवाड़ नहीं होने देंगे।' उन्होंने कहा कि, 'वंदेमातरम् गायन की परंपरा बाधित करने का प्रयास न सिर्फ असफल हुआ, बल्कि जबरदस्त जनदबाव के चलते इसके सम्मान को बनाए रखने के लिए कांग्रेस सरकार को बाध्य होना पड़ा। ऐसे हर देश और जन विरोधी प्रयासों का बीजेपी इसी प्रकार डटकर विरोध करेगी। सरकार की हर हरकत पर हमारी नजर लगातार है।'
 

 

शिवराज ने कहा कि, 'हम सभी 7 जनवरी को मंत्रालय परिसर में वंदेमातरम् का गायन करेंगे। आप सभी इसमें अवश्य शामिल हों। हमारी नजर अगले महीने की एक तारीख पर भी बनी रहेगी। कांग्रेस को समझना होगा कि वंदेमातरम् दलीय राजनीति से ऊपर है। सरकारों के आने-जाने से इसे प्रभावित नहीं किया जाना चाहिए।' 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News