हिंदु डरपोक कुत्ता बन गया है, Manimekalai को चुड़ैल कहना चुड़ैलों का अपमान: Kalicharan महाराज के बिगड़े बोल

7/7/2022 4:15:53 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): काली पोस्टर विवाद को लेकर कालीचरण महाराज फिल्म मेकर लीना मणिमेकलाई पर जमकर बरसे। वे इंदौर में काली पोस्टर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने कई अमर्यादित टिप्पणियां की। काली पोस्टर घटना को लेकर हिंदुओं पर सवाल उठाए और हिंदू सनातन धर्म को कायर बताते हुए हिंदू और नेताओं को कई अपशब्द कहे। खुद को महाराज की उपाधि देने वाले कालीचरण ने सारी मर्यादाएं लांघी। धर्म का अपमान अगर हिंदू ऐसे ही सहता गया तो 12 हजार साल नर्क में सड़ेगा। वहीं महात्मा गांधी पर की गई टिप्पणी पर खुद को सही बताया।

PunjabKesari

कालीचरण ने कहा कि भारत में धर्म के अपमान को सहन करने की प्रवृति के कारण हिंदू डरपोक कुत्ते के जैसा जीवन बिता रहा है। मोदी, योगी, शाह तीनों ही लोग कट्टरता दिखा रहे हैं। धर्म प्रेम दिखा रहे हैं। बाकी के लोग... के पिछवाड़े घुस गए क्या। उनको धर्म का कोई प्रेम नहीं जीते जी यह भले सुखी दिखेंगे लेकिन 12000 साल के लिए नर्क में सड़ेगे। मुसलमानों को तालीम मदरसों से मिलती है, हिंदुओं को धर्मशिक्षा मंदिर से ना घर से मिलती है। साधुओं के अपमान की तीव्र प्रतिक्रिया संविधानिक तरीके से करनी चाहिए, जिसके हाथ पैर चलते हैं वह हाथ पर चलाएं जिसका दिमाग वहां दिमांग चलाएं,जिसकी पद प्रतिष्ठा चलती है प्रतिष्ठा चलाये, जिसके नेता नगरी चलाती है वह नेता नगरी चलाएं। धर्म संस्कृति का संहार हो रहा है धर्म का अपमान अगर हिंदू सहता गया तो 12000 साल के लिए हिंदू नर्क में सड़ेगा। सभी मंदिर के पुजारी और हिंदुओं से आव्हान है कि सभी थाने में जाए और काली पोस्टर को लेकर एफआईआर दर्ज कराएं।
लीना मणिमेकलाई पर भी की अभद्र टिप्पणी
कालीचरण ने फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उसको चुड़ैल बोलना भी चुड़ैलों का अपमान है। भ्रष्ट साधुओं के लिए जो फिल्में बनती है वह तो हम सहन कर लेंगे लेकिन देवताओं के अपमान को सहन नहीं करेंगे। हिंदुओं को संवैधानिक आश्रय लेकर कार्य करना चाहिए। हिंदुओं को महत्वपूर्ण बात याद रखना चाहिए हिंदुओं की सारी समस्या की जड़ राजनीति में है। हिंदुओं की ऐसी तैयारी कभी नहीं की कि वो मुसलमान की तरह काम कर सकें।

PunjabKesari

हिंदू अब तक धर्म के लिए जागरूक नहीं मुसलमान कट्टर वोटर होता है। पेट्रोल दाल ऑटो के लिए हिंदुओं का वोट डायवर्ट हो जाता है। मोदी अकेले कहां-कहां क्या करें बाकी लोग क्या करेंगे घर में बैठकर नींद लेंगे। भारत पर 4150 विधायक राज्य करते हैं 250 राज्यसभा 545 लोकसभा सांसद राज्य करते हैं। कुल मिलाकर 4950 राजा लोग भारत में राज करते हैं। मोदी योगी 3 लोग ही कट्टरपंथी दिखा रहे हैं क्या बाकी के लोग गधे के पीछे घुसेंगे क्या?

हिंदू राजा को बिठा रहे हैं। इसलिए राम मंदिर हमारे हाथ में आ गया है आने वाले समय में राजनीति में हिंदुओं की सारी समस्या का समाधान है। हिंदुओं का वोटर ही करण करना होगा। छत्तीसगढ़ में कालीचरण महाराज पर प्रकरण दर्ज को लेकर महाराज ने कहा गांधी को लेकर जो मैंने बयान दिया था उस पर मैं अटल हूं। मुसलमानों का वोटिंग परसेंटेज हंड्रेड परसेंट है, हिंदुओं का 50 से 60 परसेंट से ज्यादा नहीं होता।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News