पत्नी ने दांतों से काटा पति का प्राइवेट पार्ट, लहूलुहान हाल में पहुंचा अस्पताल, खाना मांगने पर हुआ था विवाद

5/8/2024 6:32:29 PM

बालोद (देवेंद्र साहू): छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक महिला ने खाना मांगने पर गुस्से में आकर अपने पति के प्राइवेट पार्ट को दांतों से काट लिया। पीड़ित पति लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचा जहां इलाज के बाद थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। उसकी शिकायत के आधार पर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हैरान कर देने वाला यह मामला डौंडीलोहारा चौकी का है।

अशोक जोशी ASP बालोद ने बताया कि ग्राम खेरथा बाजार निवासी पुनित राम सिन्हा 34 वर्ष जो मजदूरी का काम करता है, दोपहर में घर पर था। उसकी पत्नी सरिता बाई सो रही थी। उसने पत्नी को उठाकर खाना मांगा तो पत्नी ने मना कर दिया। ऐसे में दोनों के बीच तू तू मैं मैं शुरू हो गई। पत्नी का गुस्सा सांतवे आसमान पर पहुंच गया उसने पति के प्राइवेट पार्ट को दांतों से काट दिया जिससे वह लहूलुहान हो गया।

पति को घायल देखकर पत्नी वहां से भाग गई। पति जैसे कैसे अस्पताल पहुंचा और अपना इलाज करवाया। इसके बाद वह थाने पहुंचा और पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों को थाने बुलाया गया है। लेकिन दोनों पति पत्नी थाने नहीं पहुंचे है। इसके बाद बयान के लिए पुलिस टीम घर रवाना की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News