
उज्जैन पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, महाकाल के दर्शन करेंगे राहुल गांधी
11/29/2022 11:36:05 AM

उज्जैन: भारत जोड़ो यात्रा का आज मध्यप्रदेश में आठवां दिन है। मंगलवार सुबह छह बजे सांवेर से यात्रा शुरू की और उज्जैन पहुंची जहां जिले के नेताओं ने यात्रा की अगवानी की और इंदौर जिले के नेताओं ने राहुल गांधी से विदाई ली। उज्जैन में राहुल गांधी बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही वे एक बड़ी सभा भी करेंगे। बताया जा रहा है कि पहले इस सभा में प्रियंका गांधी भी शामिल होने वाली थी, लेकिन अब कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।
मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आठवां दिन है। इंदौर जिले के सांवेर से यात्रा शुरु होकर उज्जैन के लिए रवाना हुई। यात्रा के मद्देनजर इंदौर-उज्जैन रोड का ट्रैफिक सुबह बंद कर दिया गया था। हर रोज की तरह राहुल गांधी आम लोगों से मिलते हुए चल रहे थे। हाथ हिलाकर उनका अभिवादन भी कर रहे थे। राहुल से मिलने आई एक युवती ने सड़क पर लेटकर उन्हें साष्टांग नमस्कार किया। यह देखकर राहुल भी रुक गए। उन्होंने युवती को उठाया और उसके साथ तस्वीर खिंचवाई। कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत के लिए सांवेर से लेकर उज्जैन तक मंच लगाकर रखे हैं।
उज्जैन में राहुल गांधी लंच ब्रेक के लिए निनौरा में रुकेंगे। इसके बाद दोपहर साढ़े तीन बजे महावीर तपोभूमि जाएंगे। शाम साढ़े चार बजे वे महाकाल मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद सामाजिक न्याय परिसर में आम सभा को संबोधित करेंगे। मध्यप्रदेश में यात्रा बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर जिले के बाद उज्जैन जिले में जा चुकी है। यात्रा मध्यप्रदेश में छह जिलों में जानी है और 380 किमी की दूरी तय करेगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल से उठाएंगे हिमाचल के हिस्से की जमीन का मामला : सुक्खू

योगी सरकार के मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी: जनपदों में जाकर करेंगे जनता से संवाद, जानेंगे जमीनी हकीकत

ओडिशा के व्यक्ति ने पालमपुर में लगाया फंदा, 2 महीने से था लापता

Uttar Pradesh में 1 अप्रैल से महंगी होगी शराब, योगी सरकार ने Cabinet Meeting में नई आबकारी नीति को दी मंजूरी