BJP सांसद बोलीं- जिसकी अभी तक शादी नहीं हो सकी, उसकी मां उसे PM बनाने के सपने देखती है

1/26/2021 5:25:04 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): भोपाल से भाजपा से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उनपर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये वो विधर्मी लोग हैं जिनकी कोई संस्कृति नहीं कोई इतिहास नहीं, जिससे कोई लड़की शादी नहीं करना चाहती वो जिसकी मां इटली में बैठकर अपनी औलादों को पीएम बनाने के सपने देखती है।

भोपाल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि जब देखो तब सैनिकों का अपमान हो जाता है। किसान अन्नदाता है और सैनिक देश की सीमा पर खड़े होकर देश की रक्षा करता है और उसकी भूमिका देश की रक्षा करना है। इसलिए वह देशभक्त है। किसान का काम खेती, किसानी और हमारा पेट भरने की है।



हर किसी का अपना-अपना एक स्थान और श्रेष्ठ स्थान होता है। हर किसी के दिल में राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना होती है। लेकिन ये दो मुंहे लोग जो कहते हैं कि किसान जरुरी है, किसान सही तो हमें सीमा पर सैनिकों की आवश्यकता नहीं है। इसकी परिभाषा क्या? अब एक ही तरीका है जिसके पास कोई विवेक, बुद्धि और ज्ञान, कोई गणित, कोई इतिहास, संस्कृति कोई धर्म नहीं ऐसा विधर्मी व्यक्ति कुछ भी बोल देगा।



हमारे देश का बच्चा बच्चा हंसता। जहां उसकी शादी को लेकर मजाक बनाया जाता है। ऐसा व्यक्ति प्रधानमंत्री बनने के सपने देखता है। उसकी अम्मा भी दूर देश इटली से उसकी उसे भारत में अपनी औलादों को प्रधानमंत्री बनाने के सपने देख रही है। क्यों ये सनातनी राष्ट्र है। यहां राष्ट्रभक्ति पैदा नहीं की जाती जन्म से ही आती है। ये सनातनी परंपराएं है जो इनसे टकराएंगा वो नष्ट हो जाएगा।



साध्वी ने आगे कहा कि भारत का खाते हो, पीते हो, यहां का इलाज लेते हो, यहां भ्रमण करते हो, सबकुछ यहां करते हो और निष्ठाएं किसी और देश के प्रति रखते हो तो ये देशभक्त सहन नहीं करेंगे। ऐसे लोगों को चुन-चुनकर निकाला जाएगा। देशभक्तों के बीच बिलविलाने लगेंगे। देश के विरुध कार्य करने वाले लोग , आतंकवादियों को सरंक्षण देने वाले लोग अब सावधान हो जाए। क्योंकि ये देश वह नहीं रहा जो खाते यहां है और गाते वहां है। ये नेताजी सुभाष चंद्र बोष और पीएम मोदी-अमित शाह का देश है जिन्होंने धारा 370 हटवा दी और राममंदिर निर्माण का रास्ता साफ करवा दिया।

meena

This news is meena