कांग्रेस विधायक बोले- भाजपा सिंधिया का इस्तेमाल दूसरे राज्य की सरकारें गिराने में कर रही है…

6/23/2021 8:38:37 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर भाजपा पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सिंधिया की वाहवाही में लगी है। ताकि दूसरे राज्य महाराष्ट्र, पंजाब और राजस्थान की सरकार को गिराया जा सके। केवल दूसरे राज्यो में सरकार बनाने के लिए गद्दारों का साथ दिया जा रहा है। भाजपा नेताओं को पता है कि जो कांग्रेस का नहीं हुआ वो किसी और का भी नहीं होगा लेकिन अभी फायदा लेना है।

PunjabKesari

संजय शुक्ला ने टीकाकरण अभियान पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को वैक्सीन सेंटर नहीं बनाने दिए और पांच दिन तक वैक्सीन बचा कर रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने कहा कि यह रिकॉर्ड बनाने का समय नहीं है यह समय सेवा करने का है। और स्पष्ट किया कि मैंने वैक्सीनशन का विरोध नहीं किया जबकि भाजपा की सरकार ने मेरे वार्डो में वैक्सीनशन सेंटर बंद कर दिए थे कि कांग्रेस को मौका ना मिले।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News