MP में BJP को जोर का झटका, 2 पूर्व विधायक समेत 1 दर्जन से अधिक कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

1/30/2019 10:39:15 AM

अशोकनगर: लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश में एक बार फिर से दल बदल का कार्यक्रम चालू हो गया है। कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के क्षेत्र में बीजेपी के दो पूर्व विधायक और एक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत करीब एक दर्जन लोगों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। भोपाल में सिंधिया और मुख्यमंत्री कमलनाथ की उपस्थिति में ये सभी भाजपाई नेता कांग्रेस में शामिल हुए। लोकसभा चुनाव से कुछ ही महीने पहले यह बदलाव बीजेपी के लिए मुश्किल पैदा कर सकता है। 

 

बता दें कि दो विधायकों में जगन्नाथ सिंह रघुवंशी अशोकनगर से और राव राजकुमार सिंह यादव चंदेरी से विधायक रह चुके हैं। इनके अतिरिक्त मलकीत सिंह संधु अशोकनगर में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं अमरजीत कौर पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य, 4 सरपंच और 4 पूर्व सरपंच भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं। अशोकनगर सिंधिया का गढ़ माना जाता रहा है और सिंधिया का यहां खासा प्रभाव भी है। 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar