Punjab Kesari MP ads

छत्तीसगढ़ में निवेश की बड़ी आहट! CM विष्णु देव साय से जापानी डेलीगेशन की अहम मुलाकात

Saturday, Apr 25, 2026-03:28 PM (IST)

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास को लेकर एक बड़ा संकेत सामने आया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में जापान के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।

इस दौरान दोनों पक्षों के बीच निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य की उद्योगोन्मुखी नीतियों और निवेश प्रोत्साहन के चलते छत्तीसगढ़ तेजी से वैश्विक निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है। मुख्यमंत्री ने अपने जापान दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि जापान की उन्नत तकनीक और विशेषज्ञता से प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई दिशा मिल सकती है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस सहयोग से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

वहीं, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ सरकार की नई औद्योगिक नीति की सराहना करते हुए राज्य में निवेश के अनुकूल माहौल को सकारात्मक बताया। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में अपने निवेश को और बढ़ाने की इच्छा भी जाहिर की। इस मौके पर विधायक अनुज शर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, एफएसएनएल के डायरेक्टर युकीहिरो मोमोसे, कोनोइके ट्रांसपोर्ट के एक्जीक्यूटिव ऑफिसर तोशीहीरो फूजीवारा, एफएसएनएल के एमडी सुनील कुमार दीक्षित और हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के पूर्व सीएमडी के.डी. दीवान समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vikas Tiwari

Related News