बड़ी खबर: MP उपचुनाव के लिए कांग्रेस के प्रत्याशियों के नाम घोषित
Tuesday, Oct 05, 2021-05:58 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश की खंडवा लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। खंडवा से लोकसभा सीट के लिए राजनारायण सिंह प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। वहीं रेगांव विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कल्पना वर्मा और जोबट से महेश पटेल प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।
बता दें कि मध्य प्रदेश की तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट और 3 विधानसभा सीटों रैगांव, जोबट और पृथ्वीपुर पर उपचुनाव होना है। इसमें पृथ्वीपुर से पहले ही नितेंद्र सिंह को कांग्रेस अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। सभी सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी और 2 नवंबर को मतगणना होगी।