साध्वी प्रज्ञा बोलीं- महंगाई और कुछ नहीं सिर्फ कांग्रेस की मानसिकता है, कांग्रेस नेता ने यूं किया रिएक्ट

8/24/2021 4:13:44 PM

भोपाल(इजहार/प्रतुल) : अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अब महंगाई को लेकर चौंका देने वाला बयान दिया है। भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा है कि महंगाई कुछ और नहीं सिर्फ कांग्रेस की मानसिकता है और फोकट का प्रोपोगेंडा हैं। कांग्रेस के लोग प्रोपोगेंडा करते हैं कि डीजल महंगा है, पेट्रोल महंगा है और कुछ नहीं...

PunjabKesari

कांग्रेस ने साधा निशाना
वहीं कांग्रेस नेता नरेंद्र सलुजा ने भाजपा सांसद के इस बयान के बाद निशाना साधते हुए ट्वीट किया और कहा कि बाढ़ के लिये कांग्रेस ज़िम्मेदार..? महंगाई के लिये नेहरू जी का भाषण ज़िम्मेदार…? महंगाई से कष्ट हो तो अफगानिस्तान चले जाओ…? और अब सांसद प्रज्ञा ठाकुर कह रही है कि महंगाई कुछ नहीं , यह कांग्रेस की मानसिकता का प्रपोगेंडा….? जल्द ही इन सभी को मानसिक चिकित्सालय भेजिये।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News