कमलनाथ बोले- राम मंदिर के शिलान्यास से पूरा होगा राजीव गांधी का सपना, BJP धर्म की ठेकेदार नहीं

8/4/2020 2:27:49 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): राम मंदिर निर्माण को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस और बीजेपी में राजनीतिक घमासान जारी है। एक तरफ कांग्रेस इसे स्व.राजीव गांधी का सपना साकार होना बता रही है तो दूसरी ओर बीजेपी इसे कांग्रेस का स्वांग वाली राम भक्ति बताकर सारा श्रेय खुद लेना चाहती है। इसी क्रम में पूर्व सीएम कमलनाथ ने राज्य भर में हनुमान चालिसा का आह्नान किया। वहीं राम मंदिर निर्माण को लेकर कहा कि राजीव गांधी का सपना साकार हुआ है। हम राम मंदिर निर्माण के लिये प्रदेश की जनता की और से 11 चांदी की शीला भेज रहे है
PunjabKesari

पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि आज ख़ुशी का दिन है। हमने प्रदेश की ख़ुशहाली, उन्नति, समृद्धि को लेकर आज हनुमान जी का पूजन व पाठ किया। हम राम मंदिर निर्माण का स्वागत करते हैं। राजीव गांधी जी ने 1985 में इसकी शुरुआत की। 1989 में शिलान्यास किया। राजीव जी के कारण ही राम मंदिर का सपना आज साकार हो रहा है। आज राजीव जी होते तो यह सब देखते। हम राम मंदिर निर्माण के लिये प्रदेश की जनता की और से 11 चांदी की शीला भेज रहे है।

PunjabKesari
कमलनाथ ने आगे कहा कि भारत की संस्कृति सभी को जोड़ने वाली है। यहां विभिन्न भाषाएं , विभिन्न धर्मों के लोग रहते है। यह हमारी पहचान है। हम जब भी कुछ करते है , भाजपा के पेट में दर्द पता नहीं क्यों चालू हो जाता है। क्या धर्म पर उनका पेटेंट है , उनका ठेका है , उन्होंने धर्म की एजेंसी ली हुई है क्या ? वहीं कमलनाथ ने कि मैंने अपने कार्यकाल में छिन्दवाड़ा में हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की।गौशालाएं बनवाई , रामवनगमन पथ के निर्माण की बाधाएं दूर की , महाकाल व ओंकारेश्वर मंदिर के विकास की योजना बनाई। बस हम धर्म का उपयोग राजनीति के लिये नहीं करते है , हम इसे इवेंट नहीं बनाते है। हम सभी की सोच धार्मिक है लेकिन हम धर्म और राजनीति का गठजोड़ नहीं करते है। आज का हमारा आयोजन भावना की लाइन है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News