Punjab Kesari MP ads

दल बदलने वाले नारायण पटेल बोले- सिंधिया चाहें तो पूरी कांग्रेस खरीद लें(video)

Wednesday, Oct 14, 2020-06:11 PM (IST)

खंडवा: मध्य प्रदेश में कांग्रेस के बिकाऊ नहीं टिकाऊ मुद्दे को लेकर सियासत गर्माई हुई है। अब इसे लेकर बीजेपी प्रत्याशी ने एक बड़ा बयान दिया है। मंदाता से बीजेपी प्रत्याशी नारायण पटेल ने सिंधिया समर्थकों पर कांग्रेस के हमलों पर कहा- सिंधिया चाहें तो पूरी कांग्रेस को खरीद लें। वहीं उन्होंने कहा कि सिंधिया ने बीजेपी में आकर अपनी गलती सुधारी है।

PunjabKesari

दरअसल, बीजेपी के मंदाता प्रत्याशी नामांकन भरने के बाद मीडिया के सवालों के जवाब दे रहे है इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के बिकाऊ नहीं टिकाऊ मुद्दे के सवाल पर कहा कि कांग्रेस इतनी बात करती है लेकिन इनके पास विकास के मुद्दे नही हैंष  25 विधायकों ने इस्तीफा दिया है हमारे सिंधिया आधी क्या पूरी कांग्रेस पार्टी खरीद सकते हैं। कांग्रेस ने 15 महीनों में कुछ विकास नही किया उनके पास मुद्दे नहीं है। बता दें कि नारायण पटेल मान्धाता से कांग्रेस के विधायक थे उन्होंने इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News